टीम इंडिया ने ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की शुरुआत खराब रही, रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 16 रनों के कुल स्कोर लगा। रोहित शर्मा को मिशेल सेंटनर ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट करा दिया। रोहित 7 रन बनाकर आउट हुए। रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की। केएल राहुल 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए।
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल मैच)
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 25 फरवरी 2009 – क्राइस्चर्च – न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 27 फरवरी 2009 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 6 फरवरी 2019 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 80 रनों से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 8 फरवरी 2019 – ऑकलैंड – भारत 7 विकेट से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 10 फरवरी 2019 – हेमिल्टन – न्यूजीलैंड 4 रन से जीता