शारदीय नवरात्रि में जपें दुर्गा सप्तशती के ये प्रभावशाली मंत्र

shardiya-navratri-2022.jpg

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा करने और उनके मंत्रों के जाप से अपने कार्यों की सिद्धि करने का उत्तम अवसर है। इन नौ दिनों में आप मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करके अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।

इसके लिए आपको दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती में कई ऐसे प्रभावशाली सिद्ध मंत्र दिए गए हैं, जिनके जाप से आप उत्तम सेहत, धन, सौभाग्य, सुरक्षा, सफलता आदि की प्राप्ति कर सकते हैं।

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि दुर्गा सप्तशती के कई मंत्रों का जाप यदि शुद्धता के साथ करें और नियमों का पालन करें तो आपको अवश्य ही मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

जिस पर मां दुर्गा की कृपा हो जाती है, उसके लिए कोई भी कार्य असंभव जैसा नहीं रह जाता है क्योंकि मां दुर्गा आदिशक्ति हैं। आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती के उन चमत्कारी मंत्रों के बारे में, जो विशेष कार्यों के लिए ही सिद्ध किए जाते हैं।

दुर्गा सप्तशती के प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्र

1. संकट और विपत्ति नाश करने वाला मंत्र
करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः।

2. जीवन में सभी प्रकार के कल्याण का मंत्र
सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।

3. प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए मंत्र
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।
त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।

मां दुर्गा के अन्य प्रभावशाली मंत्र

1.दरिद्रता दूर करने के लिए मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो।
सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

2. धन और संतान प्राप्ति के लिए मंत्र
सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

3. सुख, सौभाग्य, सेहत के लिए मंत्र
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top