दिल्ली में ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

IMG_20220121_074202.jpg

नई दिल्ली: जनवरी का आखिरी हफ्ता आने वाला है। आमतौर पर ये समय मौसम के मिजाज में बदलाव का है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ठंड घटने के बजाए बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल के चलते उत्तर भारत और राजस्थान के इलाकों में एक-दो दिनों के अंदर तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाया रहा और मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश तथा कोहरे की आशंका जताई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

साथ ही उत्तर भारत की पहाड़ों में बर्फबारी के चलते शीतलहर  का एक दौर शुरू हो सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और पश्चिम में वर्षा हो सकती है। 20 और 21 तारीख को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं।

तेज़ हवाओं से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में पर तेज़ सतही हवाएं चल सकती है। इसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रह सकती है। लिहाजा तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। 21 और 22 जनवरी के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भी वर्षा होने की संभावना है।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top