जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। इसमें अब तक 20 लोगों के घायल होने की खबर है। ये सभी श्रद्धालु नए साल के दर्शन के लिए आए थे। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हुई है और घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कर दिया है: डॉ. गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा,जम्मू-कश्मीर https://t.co/5GFfEPSPTi pic.twitter.com/LUGGxVhNgU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।
पीएम ने घोषणा की है कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पुलिस नियंत्रण कक्ष रियासी ने जानकारी दी कि कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में घायल होने की सूचना है।