नागरिकता कानून: मेरठ के लिए निकले राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

priyanka-rahul-file-image-1.jpg

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) के बिजनौर दौरे के बाद मेरठ पहुंचने की चर्चा पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। अचानक शहर के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है। बताया गया कि प्रियंका (Priyanka) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यहां पहुंचकर बवाल में मारे गए मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश (U.P) के बिजनौर जिले में पहुंची थीं। जहां उन्होंने नहटौर में नागरिकता कानून के विरोध में हुए बवाल में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिजनों को ढांढस बंधाया और घायल व उसके परिजनों से बवाल की जानकारी ली थी। उनसे बात करते समय प्रियंका की आंखें नम हो गई।प्रियंका वाड्रा कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे नहटौर पहुंचीं। वे सबसे पहले शुक्रवार को गोली लगने से मरे मोहल्ला मिर्दगान निवासी अनस के घर पहुंचीं, वहां उन्होंने परिजनों से बात की।

परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद बवाल के दौरान गोली लगने से मरे मोहल्ला नौधा निवासी सुलेमान के घर पहुंचीं, वहां भी उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद प्रियंका वाड्रा गोली लगने से घायल हुए गांव कासमपुर लेखराज निवासी ओमराज सैनी के घर पहुंचीं। ओमराज से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top