नई दिल्ली: भारत (India) में आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने 18 दिनों में से 12 बार पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम बढ़े हैं। केवल छह दिन ऐसे रहे जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आज पेट्रोल (Petrol) का दाम कल के मुकाबले 34 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है वहीं डीजल (Diesel) के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में डीजल (Diesel) की कीमत 80.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
Petrol and diesel prices in Delhi stand at Rs 89.88/litre (increase by 34 paise) and Rs 80.27/litre (increase by 32 paise), respectively
(file photo) pic.twitter.com/7rlGqJrBzW
— ANI (@ANI) February 18, 2021
और पेट्रोल (Petrol) का दाम अब 89.88 रुपये प्रति लीटर पर है। इस महीने 9 फरवरी से लगातार पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमत बढ़ रही है। इससे पहले इस महीने चार और पांच फरवरी को दाम बढ़े थे।
बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट गियर पहने हुए साइकिलों की सवारी की। इसके जरिए किसान प्रतिकात्मक रूप से यह दिखाना चाहते थे कि ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करके महंगाई की मार झेल रहे लोगों को दंडित कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 दिनों में सिलेंडर की कीमतों में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, और यह मोदी सरकार के लिए अफसोस की बात है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत एक नया रिकॉर्ड बना रही है।