मौसम विभाग ने किया अलर्ट, महाराष्ट्र से पंजाब तक बारिश के आसार

IMG_20220714_121257.jpg

नई दिल्ली: देश के पूर्वोत्तर राज्यों के बाद अब मानसून का बारिश कई राज्यों में शुरू हो गई है। जिससे देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने से आम लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां बारिश आफत बन कर बरस रही है। जिसे देख मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए गुजरात के कई जिलों में अलर्ट जारी किए हैं। जिसमें अमरेली, गिर सोमनाथ, नवसारी,डांग्स, वलसाड जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जूनागढ़, भावनगर, सूरत, तापी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में बारिश की मार आज भी जारी रहेगी। बुधवार को जहां नासिक के कई इलाकों में भारी बारिश से पानी भर गया। वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने नासिक, पालघर और पुणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के ठाणे, मुंबई सबअर्बन,रायगड, रत्नागिरी,सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, अमरावती, नागपुर, वर्धा, यवतमाल जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के धार, देवास, सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके साथ ही साथ पड़ोसी राज्य छत्तसीगढ़ के राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। छत्तसीगढ़ का बस्तर जिला इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ की कगार पर खड़ा है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 14, 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज और कल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना वयक्त की है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top