दिल्ली वालों का अब खत्म हुआ इंतजार, आश्रम फ्लाईओवर का आगाज

delhi.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद (Arvind) केजरीवाल (Kejriwal) ने आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों के कामों को लेकर आलोचना किया।

उन्होंने कहा, ‘पिछले 65 वर्षों में 74 फ्लाईओवर बने। जबकि हमारी सरकार ने केवल 7 साल में 27 फ्लाईओवर का निर्माण किया।’ आश्रम फ्लाईओवर के शुरू होने से अब लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, ‘आश्रम फ्लाईओवर खुलने का इंतजार अब समाप्त हो गया है। आज मैं इसका उद्घाटन करूंगा और पांच बजे शाम से लोग इसका लाभ उठाने लग जाएंगे।’ फ्लाईओवर से नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लाखों वाहनों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।

आज से दौड़ सकेंगे हल्के वाहन

ताजा जानकारी के मुताबिक, सराय काले खां की ओर से आश्रम जाने वाले लोग अभी इस फ्लाईओवर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसकी मुख्य वजह फ्लाईओवर के चढ़ने के स्थान के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन है। लाइन को हटाने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।

इस कार्य में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है। आश्रम से सराय काले खां और डीएनडी से आश्रम की ओर आवाजाही के लिए यातायात सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन अभी फ्लाईओवर पर केवल हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top