जामिया विवाद: इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

priyanka-file-image.jpg

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (muslim university) में छात्रों और पुलिस के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) वाड्रा छात्रों से मारपीट के विरोध में इंडिया गेट के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गई हैं। वह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ शाम छह बजे तक दो घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठेंगी। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य नेता धरने पर बैठे हैं।  इससे पहले प्रियंका गांधी  (priyanka gandhi)  ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘यह सरकार देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला कर रही है। इस वजह से प्रियंका गांधी (priyanka gandhi)  वाड्रा अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गेट पर शाम चार बजे से दो घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठेंगी।’

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top