दिल्ली चुनाव 2020 : 1500 बेघर मतदाता पहली बार वोट डाल सकेंगे

votar-delhi-file-image.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) में 1500 बेघर पहली बार वोट देंगे। दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से बीते दिनों कैंप लगाकर इन बेघरों के वोटर कार्ड बनाए गए हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनावों के समय आठ हजार से अधिक बेघर वोटर थे।

दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से आठ से 10 दिसंबर तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर बेघरों के वोटर कार्ड बनाने का काम किया था। विधानसभा चुनावों के लिए बेघरों के नाम वोटर लिस्ट में चढ़ चुके हैं, जल्द ही इन्हें कार्ड भी मिल जाएंगे।

चांदनी चौक में सबसे अधिक बेघर : दिल्ली में बेघरों की संख्या 55 हजार से अधिक है। लोकसभा चुनावों के समय दिल्ली में लगभग आठ हजार बेघर वोटर थे। इनमें सबसे अधिक संख्या चांदनी चौक क्षेत्र में थी। चांदनी चौक में 1792 बेघर वोटर हैं, जबकि सदर बाजार में महज एक बेघर वोटर है। इन बेघरों के वोटर कार्ड बनाने के लिए विभिन्न इलाकों में दिन और रात में कैंप लगाकर इनकी पहचान की गई है। चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बेघरों के वोटर कार्ड बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top