देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20550 नए मामले सामने आए

Corona-Test-India-FILE-IMAGE.jpg

देश में कोरोना (Corona) वायरस (Virus) के मामले घटते जा रहे हैं। अब रोजाना जितने मामने सामने आ रहे हैं। उससे ज्यादा संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 20 हजार 550 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 26 हजार 572 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 95.92% है जबकि मृत्यु दर 1.45% है। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

अबतक एक लाख 48 हजार 439 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 286 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार 853 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कुल दो लाख 62 हजार 272 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 98 लाख 34 हजार 141 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं इस महामारी से अबतक एक लाख 48 हजार 439 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रति दस लाख आबादी में सबसे कम केस भारत में

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख आबादी में सबसे कम केस है. भारत में प्रति लाख आबादी में जहां 7,408 केस है। जबकि दुनिया के बाकी देशों की बात करें तो यूएस में 56,879 केस, फ्रांस 38,550 केस, ब्राज़ील में 35,123 केस, इटली में 33,867, यूके में 33,708 और रशिया में 21,091 केस प्रति मिलियन है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top