रांची में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल

cgik.jpg

नई दिल्ली: रांची (Ranchi) में घटी हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया था। जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ताजा जानकारी के मुताबिक रेलवे के परीक्षा के मद्देनज़र इंटरनेट सेवा आज सुबह से शुरू कर दी गई।

रांची में हुए हंगामे और पुलिस फायरिंग के बाद कुल अब तक नौ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं जिसमें पुलिस के द्वारा दर्ज FIR में 26 लोगों को नामज़द किया गया है। दस हज़ार से अधीन अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में बिना अनुमति के जुलूस , पुलिस पर गोली चलने , सरकारी संपति को नुक़सान और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाये गए हैं।

एक प्राथमिकी में मृतक साहिल अंसारी के पिता ने पुलिस के ख़िलाफ़ उनके बेटे को गोली मारने के आरोप पर लगाया है, वहीं बिहार के मंत्री नितिन नवीन द्वारा भी उनके ऊपर हमले के सम्बंध में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

मुख्यमंत्री के बाद हेमंत सोरेन ने कल दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल और एडीजी संजय लातेकर होंगे। रांची शहर में सीआरपीएफ जवानों की दो कंपनियां और 2500 से अधिक पुलिस बल हैं जिनमें सशस्त्र जवान शामिल हैं। राज्य के गृह आयुक्त के आदेश पर ऑनलाइन रेलवे परीक्षा के मद्देनजर आज सुबह इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं. जो कि अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top