लखनऊ: होम आइसोलेशन में बाप-बेटे की मौत

IMG_20210502_093654.jpg

लखनऊ के कृष्णानगर एलडीए कालोनी में शनिवार रात कोरोना संक्रमित अरविंद गोयल (60) और उनके बेटे आशीष गोयल (25) के शव घर में पड़े मिले। पुलिस के पहुंचने पर अरविंद की पत्नी रंजना गम्भीर हालत में मिली। दिव्यांग रंजना को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

होम आइसोलेशन में रहने के दौरान पिता-पुत्र की मौत हुई है। वहीं, रंजना चार दिन से पति और बेटे के शव के साथ ही रह रहीं थीं। इसके अलावा कृष्णानगर में ही होम आइसोलेशन में विवेक शर्मा (35) की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

इंस्पेक्टर महेश दुबे के मुताबिक एलडीए कालोनी मकान नम्बर 215 में अरविंद गोयल का परिवार रहता था।शाम के वक्त स्थानीय लोगों ने मान से दुर्गंध आने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर पुलिस मकान में दाखिल हुई। जहां अरविंद और आशीष के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

अरविंद की पत्नी रंजना भी घर में थीं। इंस्पेक्टर के मुताबिक रंजना चल नहीं सकती थीं। ऐसे हालात में वह घर में ही मौजूद थी। उनके सामने पति का शव पड़ा था। खुद रंजना भी कोरोना संक्रमित थीं। उनकी तबीयत भी काफी खराब थी। पति और बेटे की मौत का पता चलने के बाद रंजना ने मदद के लिए कई बार आवाज दी। लेकिन उनकी चीख हर बार घर के अंदर ही दब कर रह गई। पूरी जिंदगी का पहाड़ उनके आंसू भी सूख चुके थे। पुलिस ने हर तरह की मदद का भरोसा दिलाकर किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top