महाभारत और रामायण की तर्ज पर अब शक्तिमान और चाणक्य की दूरदर्शन पर वापसी, जानें कब से

Chanakya-and-Shaktiman.png

Entertainment News: पूरे दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। लोगों के बीच इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके तहत लोगों के बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक लगी हुई है। इस लॉकडाउन के बीच सरकार और तमाम निर्माता-निर्देशकों ने अपने पुराने सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित करने का फैसला कर लिया है। रामानंद सागर के रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल के बाद अब सरकार ने 90 के दशक के अपने दो और सबसे चर्चित सीरियल चाणक्य और शक्तिमान को प्रसारित करने का फैसला कर लिया है।

चाणक्य और शक्तिमान दोनों ही 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक हैं। चाणक्य का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। साल 1991 में शुरू होने वाला ये सीरियल अब दूरदर्शन के डीडी भारती पर प्रसारित होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार चाणक्य को डीडी भारती पर अप्रैल के पहले हफ्ते में दोपहर बाद प्रसारित किया जाएगा। वहीं बात करें छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान की तो इसका प्रसारण भी बहुत जल्दी किया जाएगा।

शक्तिमान सीरियल साल 1997 में आया था। उस समय दर्शकों ने इस सीरियल को काफी पसंद किया था। शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। टीवी की दुनिया के इस सुपरहीरो की उत्सुकता आज भी लोगों के बीच उतनी ही है जितनी कि पहले थी। इस सीरियल ने करीब 8 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। यह शो साल 2005 में बंद हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन सौमित्र रानाडे ने किया था।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां हाल फिलहाल में ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत की वापसी हुई है। पहली बार महाभारत का प्रसारण साल 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। वहीं रामानंद सागर की रामायण का पहली बार प्रसारण साल 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top