नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली (Delhi) से सामने आया है। जहां स्कूल से घर जा रही 16 साल की एक छात्रा को गोली मार दी गई।
इस सनसनीखेज मामले के बाद दक्षिणी जिला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए युवकों के नाम बॉबी और पवन और अरमान अली हैं। पुलिस (Police) ने तीनों के पास से दो तमंचे बरामद किए हैं।
Delhi | On August 25, a 16-yr old girl was admitted to hospital with a bullet injury. She said that there were 3 people out of whom she knew Amanat Ali but recently stopped talking to him. Other accused were Bobby & Pawan: Benita Mary Jaiker, DCP South Delhi pic.twitter.com/SF76BLlIem
— ANI (@ANI) September 1, 2022
पहले पुलिस (Police) ने बॉबी और पवन को गिरफ्तार किया है और आज मुख्य आरोपी अरमान अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी बात यह है कि लड़की के शरीर में अभी भी बुलेट फंसी हुई है। हालांकि लड़की अस्पताल से अब घर लौट गई है।
लड़की के शरीर में फंसी हुई है गोली
पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि लड़का काफी दिन से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी, लेकिन बीट ऑफिसर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
लड़की के पिता का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर ध्यान देती तो शायद ये वारदात नहीं होती। अभी लड़की के शरीर में ही गोली फंसी हुई है, गोली निकली नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें जो शिकायत मिली थी, उसके अनुसार अरमान अली पीड़ित लड़की को दो साल से सोशल मीडिया के जरिए जानता था, लेकिन पिछले 5-6 महीनों से लड़की ने अरमान अली से बात करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से अरमान अली ने लड़की को गोली मारने की साजिश रची थी।
25 अगस्त की शाम करीब चार बजे जब 11वीं में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की स्कूल से अपने घर की तरफ जा रही थी और वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची, तभी बाइक पर तीन लड़के पीछे से आए और लड़की को गोली मारकर फरार हो गए।