नई दिल्ली: देश में शनिवार की सुबह समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान कोरोना (corona) वायरस (Virus) संक्रमण के 18,840 नए केस दर्ज किए गए हैं। इन 24 घंटे के दौरान कोरोना से 43 व्यक्तियों की मौत हो गई।
इस दौरान 16,104 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए हैं। देश में कोविड के अब तक के कुल मामलों की संख्या 4,36,04,394 हो चुकी है। अब तक देश में कोविड संक्रमित होने के बाद कुल 4,29,53,980 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
भारत में फिलहाल 1,25,028 एक्टिव केस हैं, जो कि 0.29 प्रतिशत हैं। कोरोना से अब तक कुल 5,25,386 लोगों की मौत हो चुकी है।मौजूदा रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत है।
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.14 फीसदी है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.09 प्रतिशत है। कोरोना से बचाव के लिए देश में अब तक 198.65 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। देश भर में अब तक कुल 86.61 करोड़ कोविड टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 4,54,778 टेस्ट हुए हैं।