श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। पुलिस (Police) ने#Kahmir यह जानकारी दी।
J&K | Encounter underway in Rishipora area of Anantnag. Further details awaited.
(Visuals deferred by unspecified time.) pic.twitter.com/f5u9BmnoA3
— ANI (@ANI) June 3, 2022
पुलिस (Police) के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “अनंतनाग के ऋषिपुरा में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल मुकाबला कर रहे हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।” तीन घंटे बाद अधिकारी ने ताजा जानकारी देते हुए ट्वीट किया।
”शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिये तत्काल विमान के जरिये श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो प्रवासी घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ”अगलार जैनापुरा में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसके चलते दो गैर-स्थानीय निवासी मामूली रूप से घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। ”उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।