5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी लता मंगेशकर

IMG_20220215_140606.jpg

नई दिल्ली: बहुत दुखद भारत देश की एक बहुत ही बड़ी क्षति हुई सभी की लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उन्होंने इस दुनिया को 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी 2022 की सुबह 8:15 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे अलविदा कहा ऐसे में पूरा देश और फैंस को काफी ज्यादा सदमा लगा है।

मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी के परिवार के सदस्यों के बारे में बात करें तो गायिका लता मंगेशकर के परिवार में पांच बहन भाइयों की सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर थी। लता मंगेशकर सबसे बड़ी बहन और एक भाई तीन बहने सहित पांच बहन भाई हुआ करते थे। लेकिन हमारे बीच लता दीदी नहीं रही है। इस खबर ने सभी को दुख के बादलों में घेर दिया है। लता जी की याद में आज हम उनके परिवार से संबंधित चर्चा करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें गायिका लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक जानें-माने कंपोजर थे। इसके आलावा उनकी माँ का नाम शिवंती मंगेशकर था। जोकि एक हाउसवाइफ थो लेकिन उन्हें भी गाना गाने का काफी शौक था।

1 मीना खडीकर

लता मंगेशकर के बाद मीना खडीकर का जन्म हुआ था। 90 वर्ष मीना भी बहन लता मंगेशकर की तरह मराठी और हिंदी भाषा की सिंगर और कंपोजर हैं।

2.आशा भोंसले

गायिका आशा भोंसले ने भी अपनी सिंगिंग से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लता मंगेशकर की तरह ही बहन आशा भोसले ने भी काफी सफलता हासिल की है संगीत की दुनिया में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। आशा भोंसले अब 88 वर्ष की हो चुकी हैं।

3.उषा मंगेशकर

86 वर्षीय उषा मंगेशकर लता मंगेशकर और आशा भोंसले की सबसे छोटी बहन हैं। उषा भी संगीत की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने मराठी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती और असमिया गानों से अपनी पहचान बनाई हैं।

4.हृदयनाथ मंगेशकर

84 वर्ष के हृदयनाथ मंगेशकर चारो बहनों में सबसे छोटे और सभी के लाड़ले भाई रहे हैं। अपनी बहनों की तरह हृदयनाथ ने म्यूजिक जगत में खुद की पहचान बनाई हैं। उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में खूब लोकप्रियता हासिल की हैं।

 

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top