नई दिल्ली : राष्ट्रव्यापी कोरोना (Corona) टीकाकरण के चौथे दिन यानी मंगलवार शाम 6 बजे तक एक लाख 77 हजार 368 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आखिरी रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक 4 लाख 54 हजार 049 हैल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगा दिया गया।
🔷 देश में 4,54,049 लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है
🔶 7 महीनों बाद, कुल मामलों का सिर्फ़ 2% सक्रिय मामले हैं
ये आंकड़े देश में #कोविड19 की स्थिति को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में @MoHFW_INDIA सचिव श्री राजेश भूषण जी ने ज़ारी किए।@PMOIndia pic.twitter.com/LQk1QtIafl
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 19, 2021
वहीं अब तक कुल नौ AEFI यानी एडवर्स इफ़ेक्ट फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन की शिकायत सामने आई हैं। ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। राजधानी दिल्ली में कुल चार ऐसे मामले थे, जिसमें से तीन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक मामला राजीव गांधी अस्पताल, शाहदरा में निगरानी में है।
बाकी राज्यों में AEFI की स्थिति क्या है?
. उत्तराखंड में एक केस ऐसा सामने आया था, उसे भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
. कर्नाटक में एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है और अन्य व्यक्ति जिला अस्पताल, चित्रदुर्ग में स्थिर और निगरानी में है।
. छत्तीसगढ़ में भी एक व्यक्ति को कुछ परेशानी के अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया था, जिसे अब अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
. राजस्थान में एक मामला संदिग्ध एनाफिलेक्सिस का है, जिसे जिला अस्पताल बांगर में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और अब वो ठीक है।
अब तक किन राज्यों में कितने स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगी?
. अंडमान निकोबार–644
. आंध्र प्रदेश–58,495
. अरुणाचल प्रदेश–2,805
. असम–7,418
. बिहार–42,085
. चंडीगढ़–469
. छत्तीसगढ़–10,872
. दादरा और नगर हवेली–114
. दमन और दीव–94
. दिल्ली–12,441
. गोवा–426
. गुजरात–17,581
. हरियाणा–24,944
. हिमाचल प्रदेश–5,049
. जम्मू और कश्मीर–4,395
. झारखंड–8,824
. कर्नाटक–80,686
. केरल–23,855
. लद्दाख–119
. लक्षद्वीप–369
. मध्य प्रदेश–18,174
. महाराष्ट्र–30,247
. मणिपुर–1111
. मेघालय–1037
. मिजोरम–1091
. नागालैंड–2,286
. ओडिशा–55,138
. पुडुचेरी–719
. पंजाब–5,567
. राजस्थान–30,761
. सिक्किम–350
. तमिलनाडु–25,251
. तेलंगाना–69,405
. त्रिपुरा–3,734
. उत्तर प्रदेश–22,644
. उत्तराखंड–6,107
. पश्चिम बंगाल–42,093
. विविध–14,017