दिल्ली-मेरठ रोड पर भीषण सड़क हादसा पांच लोगों की मौत

road-accident-in-delhi-file-image.jpeg

नई दिल्ली : सोमवार की तड़के सुबह दिल्ली मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कई मजदूर काम करके वापस साहिबाबाद लौट रहे थे।

इस दौरान सोमवार सुबह किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए संजय नगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार मेरठ के और एक सहारनपुर का रहने वाला था।

मृतक लोगों के नाम की सूची

  1. दुर्गेश -24 उम्र
  2. प्रवेश – 24 उम्र
  3. अमित – 25 उम्र
  4. कृष्ण – 26 उम्र
  5. चंद्र – 50 उम्र

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top