Kartik Purnima /कार्तिक पूर्णिमा : कार्तिक महीने की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा कल यानी 12 नवंबर को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नदियों में स्नान, दीपदान, भगवान की पूजा और दान का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास नियमों का पालन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो खास नियम और शुभ मुहूर्त ।
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima Date, Time)
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि: 12 नवंबर 2019
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 11 नवंबर 2019 को शाम 06 बजकर 02 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 नवंबर 2019 को शाम 07 बजकर 04 मिनट तक
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम-
1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान नहीं कर सकता हो वो अपने घर पर ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करके भी इस पुण्य की प्राप्ति कर सकता है।
2-कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
3-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस दिन जल में दूध, शहद मिलाकर पीपल के वृक्ष पर चढ़ाते हुए एक दीपक भी जलाना चाहिए।
4-कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम का तोरण अवश्य बांधे और द्वार पर रंगोली भी अवश्य बनाएं।
5-कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करते हुए तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं।
6-कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब में एक दीप अवश्य जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
7- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर पर आए भिखारी को खाली हाथ न भेजें। उसे भोजन अवश्य करवाएं।
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को लगाएं इस खीर का भोग, झट से पूरी होगी इच्छा
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह है। लोग इस दिन पुण्य कमाने के लिए गंगा स्नान और दान करते हैं। इस साल 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान विष्णु को प्रसाद में भोग लगाने के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर।
सामग्री-
दूध, चावल, चीनी, इलाइची पाउडर, मेवे
खीर बनाने की विधि-
सबसे पहले एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डाल लें फिर इसे एक चौथाई भाग घटने तक पकाते रहें। उसके बाद जब दूध तीन चौथाई रह जाए तो इसमें दूध की मात्रा के अनुसार चावल डालें। एक करछी से इस मिक्स्चर को चावल पकने तक चलाते रहें। चावल अच्छे से पक जाने के बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डालें। कुछ देर बाद खीर में इलाइची पाउडर और मेवे डालें। इससे खीर का स्वाद दोगुना हो जाता है। खीर को 5 मिनट और चलाएं फिर गैस बंद कर दें। शरद पूर्णिमा पर प्रसाद के लिए आपकी खीर तैयार है।