Lockdown Guideline: केंद्र सरकार ने एक महीने तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यह अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही 30 जून तक रहेगा। लॉकडाउन 5.0 के लिए जारी गाइडलाइन में अब कड़ी शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स 8 जून, 2020 से खोले जाएंगे। लॉकडाउन की लंबी पाबंदियों के बाद पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में भी काफी सहूलियतें जनता को मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव ले लिए हैं। अब अफसर उस आधार पर गाइडलाइन बनाने में जुट गए हैं।