यूक्रेन मे हर तरफ से बमबारी कर रहा रूस

IMG_20220304_095902.jpg

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का शुक्रवार को 9वां दिन है। रूसी सेना की गोलीबारी से जपोजिरिया एटमी प्लांट में आग लग गई है। रूसी सेना ने गोलीबारी के बाद एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग में कब्जा कर लिया है। हालांकि, निदेशक अलेक्जेंडर स्टारुख ने कहा कि प्लांट सुरक्षित है। इस बीच यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडन ने रूस से बात करके जपोरिजिया में इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को अंदर जाने की परमिशन देने की अपील की है।

रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।खेरसान में हुए रूसी हमले में नौ लोगों की जान चली गई। कल यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 19 फ्लाइटों का संचालन किया गया। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के मद्देनजर, दो पूर्व सोवियत गणराज्यों जॉर्जिया और मोल्दोवा ने यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। यूक्रेन के यह कहने कि वह ब्लॉक के लिए फास्ट-ट्रैक सदस्यता की मांग कर रहा है के दो दिन बाद यह मामला सामने आया।

रूस में शुक्रवार को फेसबुक और कई मीडिया वेबसाइट आंशिक रूप से ठप हो गई थी, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत हुई. यूक्रेन पर अटैक के बाद दुनिया की आलोचना और प्रतिबंध झेल रहे रूस में फेसबुक के अलावा मेडुज़ा, ड्यूश वेले, आरएफई-आरएल और बीबीसी की रूसी-भाषा सेवा की साइट भी काम नहीं कर रही थी। साइट पर निगरानी रखने वाली एनजीओ ग्लोबलचेक ने भी इस बात की पुष्टि की है।

दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की बातचीत में ह्यूमैनिटेरिअन कॉरिडोर के निर्माण पर सहमति बनी है। इस कॉरिडोर के तहत युद्ध क्षेत्र के लोगों के बीच भोजन और दवा पहुंचाने का काम किया जाएगा। वार्ता के बाद यूक्रेन ने कहा कि इस बातचीत से संतुष्ट नहीं है, जल्द ही तीसरे दौर की बैठक बुलाई जाएगी।

पौलेंड में भारतीयों को लेने गए रिटायर जनरल वीके सिंह ने जानकारी दी कि कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top