रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

IMG_20220305_132121.jpg

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूसी हमले के दसवें दिन रूस ने अस्थाई सीज़फायर की घोषणा की है। रूस ने कहा है कि वह नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर उपलब्ध कराएगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि स्थानीय (मास्को) समयानुसार 10 बजे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मास्को यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहरों से मानवीय गलियारा उपलब्ध कराएगा। इस समय रूस गोलीबारी बंद कर देगा। रूस ने नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील की है।

इधर, यूक्रेन पर रूसी हमलों को देखते हुए अब सिंगापुर ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सिंगापुर ने रूसी सेंट्रल बैंक और कुछ अन्य रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को लेकर देश को निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया है।

उधर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हमले रोकने के लिए बातचीत की बात कही है और कहा है कि अगर उनकी मांगें मान ली जाएं तो वो हमले रोकने को तैयार हैं। इसमें यूक्रेन का तटस्थ औऱ गैर परमाणु देश होना, उसके द्वारा क्रीमिया को रूस का हिस्सा मानना और पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की संप्रभुता की शर्त शामिल है। रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत होनी है।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की आज (शनिवार) को अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे। रूस के लगाताजर जारी हमले के बीच ज़ेलेंस्की ज़ूम के माध्यम से सीनेटरों से बात करेंगे. इधर, भारतीय वायुसेना के तीन C-17 हैवी लिफ्ट एयरक्राफ्ट आज सुबह हिंडन एयरबेस में उतरे। इन उड़ानों ने रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top