नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया।
Innings Break!
A @surya_14kumar special here at the Bay Oval, Mount Maunganui! ⚡️ ⚡️#TeamIndia post a massive target of 192 against New Zealand 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/mIKkpD4WmZ #NZvIND pic.twitter.com/uI9iSd7UDk
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार शतक ठोका। सूर्यकुमार यादव के करियर का यह दूसरा और टी20 इंटरनेशनल में भी दूसरा शतक है।
उन्होंने माउंट माउंगानुई में खेली गई इस पारी में 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 191 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिए चौथा सर्वाधिक स्कोर
आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का 111 रनों का यह स्कोर भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। खास बात यह है कि तीसरा बेस्ट स्कोर भी इस सूची में 117 रनों का उन्हीं का है जो उन्होंने इसी साल नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं जिन्होंने इस साल एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-
122*(61) विराट vs अफगानिस्तान, दुबई 2022
118(43) रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदोर 2017
117(55) सूर्यकुमार यादव vs इंग्लैंड, नॉटिंघम 2022
111*(51) सूर्यकुमार यादव vs न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई 2022
111*(61) रोहित शर्मा vs वेस्टइंडीज, लखनऊ 2018