National Sports Day: जब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को तानाशाह हिटलर ने दिया था ऑफर

major.jpg

नई दिल्‍ली: देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत (India) में हॉकी (hockey) के गोल्डन एरा के साक्षी मेजर (Major) ध्यानचंद (DhyanChand) का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है।

उन्होंने अपने खेल से भारत (India) को ओलंपिक खेलों की हॉकी लीग में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

उनके जन्मदिन को देश में National Sports Day के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के दुनिया में बेहतरीन योगदान देने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

तानाशाह हिटलर ने दिया था ऑफर

जिस तरह से फुटबॉल में पेले-रोनाल्डो, क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर को उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, उसी तरह हॉकी में मेजर ध्यानचंद का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

उनके खेल का मुरीद तानाशाह हिटलर तक था। साल 1936 में ध्यानचंद, ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के बर्लिन पहुंचे थे। हिटलर ने ध्यानचंद से मुलाकात की अपने जर्मनी की नागरिकता लेने का प्रस्ताव दिया। इतना ही नहीं हिटलर की तरफ से सेना का बड़ा पद भी ऑफर किया गया।

हिटलर के इस ऑफर को मेजर ध्यानचंद ने बड़ी ही विनम्रता से इनकार कर दिया था। ध्यानचंद ने कहा था कि मैंने भारत का नमक खाया है और मैं भारत के लिए ही खेलूंगा। जिस वक्त पूरी दुनिया हिटलर के नाम भर से कांपती थी, उस समय ध्यानचंद ने उन्हें ‘ना’ कहने की जुर्रत दिखाई थी।

उनके इस जज्बे को पूरी दुनिया सराहा था। लोग उनके खेल तो दिवाने थे ही अब उनकी देश भक्ति के भी मुरीद हो गए थे। Also Read – Khel Ratna Award से राजीव गांधी का नाम हटा, अब मेजर ध्‍यानचंद के नाम पर दिया जाएगा, PM मोदी का ऐलान।

पीएम मोदी ने भी ध्यानचंद को किया याद

National Sports Day के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि खेलों के लिहाज से हाल के वर्ष बेहतरीन रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई और मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। मेरी कामना है कि देशभर में खेलों की लोकप्रियता यूं ही बढ़ती रहे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top