नई दिल्ली: न्यूजीलैंड को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराकर भारतीय टीम एक बार फिर से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर काबिज हो गई है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2021-23) के पॉइंट्स टेबल में भी भारत के अब सबसे ज्यादा अंक हो गए हैं। हालांकि विनिंग परसेंट के चलते श्रीलंका टॉप पर काबिज है।
India 🏆#WTC23 | #INDvAUS | #NewCoverPic pic.twitter.com/PI5ALCnBQc
— ICC (@ICC) March 13, 2023
टेस्ट रैंकिंग में लंबे समय तक नंबर एक पर रहने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार से भारत को ये स्थान गंवाना पड़ा था। लेकिन ये समय है बदलता जरूर है और संयोग देखिए जिस टीम से हारकर भारत नीचे खिसका था आज उसी टीम को हराकर भारत दोबारा ने नंबर-1 पर पहुंच गया है।
इस जीत के साथ भारत के 124 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर खिसकी कीवी टीम के 121 अंक हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (108), चौथे पर इंग्लैंड (107) और पांचवे पर पाकिस्तान (92) अंकों के साथ काबिज है। वहीं जिम्बाब्वे टॉप-10 टीमें में आखिरी स्थान पर है।
The ICC World Test Championship standings after India’s win in the Mumbai Test 👇#WTC23 | #INDvNZ pic.twitter.com/YNrMyEvohr
— ICC (@ICC) December 6, 2021
WTC 2021-23 के पॉइंट्स टेबल में फेरबदल
पहली टेस्ट चैंपियनशिप की रनर अप रही टीम इंडिया का दूसरी टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक शानदार परफॉर्मेंस रहा है। भारत ने 2 सीरीज में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं।
इसमें से भारत को 3 में जीत मिली है, एक में हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। भारत के कुल अंक 42 हो गए हैं जो कि अभी तक सर्वाधिक हैं। श्रीलंका का विनिंग प्रतिशत 100 का है जिस कारण वे तालिका में सबसे ऊपर है।
हालांकि उनके अंक 24 हैं और भारत से कम हैं। भारत का विनिंग परसेंटेज 58.33 का है जिस कारण भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान इस तालिका में 24 अंक और 66.66 के विनिंग परसेंट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैच खेले थे और आखिरी मैनचेस्टर टेस्ट कोरोना के चलते स्थगित हो गया था। इस दौर पर भारत ने दो मैच जीते थे, एक हारा था और एक मैच ड्रॉ हुआ था।
उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने मुंबई टेस्ट मैच तो जीत लिया लेकिन इससे पहले कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस तरह भारत ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं उसमें से 3 जीते हैं, 1 हारा है और 2 ड्रॉ हुए हैं।