Ram Mandir Nirman: दो दिन में 100 करोड़ का दान

ram-mandir-file-image.jpg

नई दिल्ली : राम (Ram) मंदिर (Mandir) को लेकर देश में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर (Mandir) निर्माण (Nirman) के लिए दो दिनों में 100 करोड़ का दान मिल चुका है।

श्री राम (Ram) जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत (Champat) राय (Rai) ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है। हालांकि, यह जानकारी अभी मुख्यालय तक नहीं पहुंची है।

गौरतलब है कि श्री राम (Ram) जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम (Ram) मंदिर (Mandir) के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में हुई।

अभियान के शुरू होते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपए से ज्यादा दान दिया। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के परिवार ने भी मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए से अधिक की राशि दान दी।

पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर ने दिया बड़ा दान

जानकारी के मुताबिक, पहले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित वाल्मीकि मंदिर में एक पूजा की। सबसे बड़ा योगदान रायबरेली जिले के बैसवाड़ा के तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह का रहा।

उन्होंने विहिप के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय को 1,11,11,111 रुपए का चेक दिया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सबसे आगे रही है।

यहां से हुई पहली शुरुआत

श्री राम (Ram) जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने के लिए विहिप को अधिकृत किया है. विहिप के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विहिप ने मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह हेतु अपना अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार की ओर से 5,00,100 रुपये की राशि प्राप्त करने से हुई।

कई राज्यों के सीएम ने दिया दान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, उत्तर प्रदेश और झारखंड के राज्यपालों ने भी विहिप के प्रतिनिधिमंडलों को अपना योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में योगदान के रूप में शुक्रवार को दो लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top