Lucknow Kanpur Express Way: राम वन गमन मार्ग चार लेन का बनेगा, काम भी जल्द शुरू होगा

Lucknow-Kanpur-Express-Way-File-Image-Amar-Ujala.jpeg

Lucknow Kanpur Express Way: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कौशांबी जिले में स्थित राम वन गमन मार्ग को चौड़ाकर चार लेन का बनाएगा। इस मार्ग का चौड़ा किए जाने की योजना का प्रस्तुतिकरण गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष किया गया। गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एनएचएआई की प्रदेश की परियोजनाओं पर बैठक की। अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य को तेज करने और रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इलाहाबाद में फाफामऊ सेतु के साथ ही अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग को चार लेन बनाने का काम जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। एनएचएआई की तरफ से कौशांबी जिले में स्थित राम वन गमन मार्ग की योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रदेश में एनएचएआई के तहत 11 नव घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग जो अनुरक्षण के अभाव में खराब स्थिति में हैं, उनके मरम्मत पर चर्चा हुई।

उपेक्षित शहरी राजमार्गों को ठीक करने के निर्देश

एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो राष्ट्रीय राजमार्ग खराब स्थिति में है, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। शहरी, आबादी मार्ग के बाईपास निर्माण के पश्चात मार्ग के छूटे शहरी, आबादी मार्गों को ठीक कराते हुए राज्य सरकार को दे दिए जाएं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फाफामऊ सेतु का कार्य जल्द शुरू कराने को कहा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top