रूसी सेना के कैडेट्स ने गाया ऐ वतन ऐ वतन, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Russian-military-cadets-singing.jpg

Twitter Hits : ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग फिल्म ‘शहीद’ का गाना ‘ऐ वतन’ गाते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये लोग कोई और नहीं, बल्कि रूसी सेना के कैडेट हैं, जो एक सुर में ‘ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम तेरी राहों में जां तक लुटा जाएंगे’ गाते नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद रफी द्वारा गाया यह गीत ‘ऐ वतन…’ 1965 में रिलीज हुआ था। वीडियो को देख एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया, रूसी सेना के जवान ‘ऐ वतन ऐ वतन’ गा रहे हैं।” वीडियो में ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर भी नजर आ रहे हैं, जो मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में सेना के सलाहकार हैं। एक अन्य ने टिप्पणी की, “लाजवाब! रूसी लोग भारतीय देशभक्ति गाना ‘ऐ वतन’ गा रहे हैं।”दूसरे ने लिखा, “रूस आजादी के बाद से ही भारत का सच्चा साथी देश है। उनका समर्थन पाकर आनंदित हैं।”

इससे पहले सितंबर में भी अमेरिकी सैनिक अड्डे लेविस मेकॉर्ड में भारत और अमेरिका की सेनाएं साझा युद्धाभ्यास कर रही था। तब युद्धाभ्यास का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों देशों के सैनिक असम रेजीमेंट के मार्चिंग सॉन्ग ‘बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है पर हमको उसका राशन मिलता है’ पर थिरक रहे हैं। 5 सितंबर को शुरू हुआ यो युद्धाभ्यास 18 सितंबर तक चला था।

बता दें कि ये भारत और अमेरिका के बीच का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास था। ये युद्धाभ्यास एक साल भारत में तो दूसरे साल अमेरिका में आयोजित होता है। दोनों सेनाओं की ओर से जारी वीडियो में सैनिक पैरों को हिलाते हुए ताली बजा रहा हैं और गाना गा रहे थे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top