नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) में मंगलवार को दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों मरीज नोएडा (Noida) के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी के हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में फ्रांस से वापस आई है जो पहले से ही आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हडकंप मचा गया। बता दें कि नोएडा (Noida) में कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या अब तीन हो गई है।
Gautam Budh Nagar CMO Anurag Bhargav: Two persons test positive for Coronavirus; one in Sector 78 and another in Sector 100 with travel history to France. Both are admitted in designated isolation hospital pic.twitter.com/gGNSMajTwq
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2020
इससे पहले बीते शुक्रवार को नोएडा (Noida) में कोरोना (Corona) का पहला मामला सामने आया था। यहां कि प्राइवेट फर्म में काम करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना (Corona) वायरस (Virus) से पीड़ित पाया गया था। नोएडा (Noida) के सीएमओ ने जानकारी दी कि नोएडा (Noida) की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं। ये व्यक्ति फ्रांस और चीन से वापस आया था और दिल्ली (Delhi) का रहने वाला है।