गाजियाबाद में लंपी वायरस की दस्तक

GJB.jpg

नई दिल्‍ली: गाजियाबाद नगर निगम की गौशाला में गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। पांच गोवंश में संदिग्ध लक्षण मिले हैं। गौशाला में करीब डेढ़ हजार गोवंश होने के कारण वायरस फैलने का खतरा है।

कुछ गोवंश के सैंपल सोमवार को जांच के लिए बरेली भेजे जाएंगे। वहीं, बाहर से आने वाले गोवंश के आने पर भी रोक लगा दी है। इस समय यह रोग गोवंश में तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए पशुपालकों में भी चिंता बढ़ने लगी है।

निगम की नंदग्राम के पास बड़ी गौशाला है। इसमें करीब डेढ़ हजार गोवंश हैं। निगम में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गोवंश रहने से में लंपी रोग फैलने का खतरा है।

यहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एक दिन पहले पांच गोवंश में कुछ लक्षण दिखाई दिए, इसलिए इन गोवंश को अन्य गोवंश से अलग कर दिया है। निगम ने पशुपालन विभाग से गौशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए कहा है।

रविवार को पशुपालन विभाग की टीम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि निगम की गौशाला में कुछ गोवंश को अलग रखा है।

उनके सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे जाएंगे। हालांकि इन गोवंश में सिर्फ लक्षण दिखाई दे रहे हैं। गौशाला के सभी गोवंश स्वास्थ्य हैं। निगम की तरफ से फॉगिंग कराई जा रही निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज सिंह ने बताया कि गौशाला में कुछ गोवंश अलग रखे हैं। सभी पर पशुपालन विभाग की टीम नजर रख रही है।

उन्होंने बताया कि गौशाला में वायरस की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है। वहीं, जनपद ब्लॉक स्तर पर टीम बनाने के साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं। अब विभाग गोवंशों को वायरस से बचाने के लिए ग्राम प्रधानों की मदद लेगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. महेश ने कहा, ‘अभी तक किसी भी गोवंश में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। हमारी टीम लगातार बीमार पशुओं पर नजर रखे हुए हैं। शासन तो जो टीके मिले हैं वह पशुओं को निशुल्क लगाए जाएंगे।’

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top