दिल्ली में 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान

IMG_20220315_203851.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले 15 दिनों में तेजी से तापमान में इजाफा हुआ है। अब बढ़ते बढ़ते हालात ये आ गए हैं कि होली आने से पहले ही राजधानी का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये भी सामान्य से एक डिग्री से‌ल्सियस ज्यादा है।

पहले भी दिल्ली रही है गर्म

इस तरह से तापमान के अचानक बढ़ने और गर्मी का मौसम तेजी से दिल्ली ने पहले भी देखा है। 2021 की 29 मार्च को दिल्ली का तापमान 40.1 ‌डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इससे पहले 31 मार्च 1945 को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नोएडा, गाजियाबाद का भी हाल खराब

दिल्ली की ही तरह नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और यहां भी गर्मी के चलते लोगों के हाल खराब हैं। आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। होली के बाद तक तीनों शहरों का तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है।

19 को पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार लगातार बढ़ता तापमान 19 मार्च को और भी ज्यादा हो जाएगा और ये 36 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। सप्ताह के आने वाले दिनों में मध्यम सतही हवाएं चलेंगी जो तापमान को कुछ हद तक तेजी से बढ़ने से रोकेंगी। वहीं हवा का पैटर्न बदलने की भी उम्मीद है। लेकिन कुछ ही दिनों में तापमान 37 डिग्री तक भी पहुंच सकता है जो सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा होगा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top