दिल्ली में प्रदूषण के साथ स्मॉग के खतरे का अलर्ट

delhi-1.jpg

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखने लगा। दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

हालांकि, बीते दिनों के मुकाबले आज हवा की रफ्तार कम रहेगी। वहीं, सर्दी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है।

राजधानी दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता यानी AQI बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। वहीं, आने वाले दिनों में स्मॉग का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में राजधानी में प्रदूषण के साथ स्मॉग के खतरे का भी अलर्ट है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी में ठंड का मिजाज

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, नोएडा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top