नई दिल्ली: डिप्टी सीएम और मनीष (Manish) सिसोदिया (Sisodia) और जेल में बंद कानून मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप है। दोनों ही फिलहाल जेल में हैं।
दोनों के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने AAP सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल को भी इस्तीफे के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें मनीष सिसोदिया के पास 18 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। 26 फरवरी को भ्रष्टाचार के मामले में उनको को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के जिप्टी सीएम 4 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में हैं।
करप्शन के आरोपों का सामना कर रहे दोनों मंत्रियों के आज दिल्ली सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं सीएम केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनीष सिसोदिया शिक्षा और आबकारी समेत 18 विभागों का कामकाज संभाल रहे थे।
उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि सीबीआई के अधिकतर अधिकारी सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा किया।