दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

IMG_20220115_091516.jpg

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने बताया है कि राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान घना कोहरा देखने को मिलेगा।

साथ ही अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। आइएमडी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्राइकल, केरल में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं।

शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 7-5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड को देखने हुए दिल्ली में कई जगहों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। लोधी रोड इलाके में एक रैन बसेरा ठंड में लोगों को आसरा दे रहा है। इसके केयरटेकर मनोज कुमार जायसवाल कहते हैं, यहां पर्याप्त कंबल उपलब्ध हैं। दिन में 3 बार लोगों को भोजन दिया जा रहा है। कोरोना के मद्देनजर नियमित चिकित्सा जांच भी की जा रही है।

इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top