नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवा का सिलसिला गुरुवार से ही जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार तक लोगों को ऐसे ही हालात का सामना करना होगा। भारत के उत्तरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा।
Delhi: Parts of the city continue to receive rainfall. Visuals from Ring Road, Maharani Bagh. pic.twitter.com/4jQGDpKlKJ
— ANI (@ANI) March 6, 2020
मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा के झोंके का सामना लोगों को करना होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दिल्ली (Delhi) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी और बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण नजर आ रहा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस साल का ये सबसे जबरदस्त पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी इलाके में 7 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 5-6 मार्च तक सामान्य बारिश होने का अनुमान लगाया है।