गुजरात की ओर बढ़ेगा महा-तूफान, भारी बारिश और 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएँ

Maha-cyclone.jpg

गांधीनगर/सूरत Gujarat/Surat: अरब सागर Arabian Sea में उठा चक्रवाती तूफान Cyclonic storm मंगलवार को गुजरात का रुख करेगा। मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department ने गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, दमन-दीव और दादरा-नागर हवेली के कुछ हिस्सों में 6 और 7 नवंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में भारी बारिश और 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। महा तूफान के बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के दीव और पोरबंदर के समुद्री तट से टकराने की आशंका है। राज्य सरकार की ओर से एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा Union Cabinet Secretary Rajiv Gauba ने सोमवार को गुजरात, महाराष्ट्र और दमन-दीव के अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की।

40 से 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती Senior Meteorologist Manorama Mohanty ने बताया कि तूफान के असर से जूनागढ़, गिर-सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, वडोदरा, भरूच, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, पोरबंदर और राजकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 6 नवंबर से ही तटवर्ती इलाके में 40 से 60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो अगले दिन 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान समुद्र में करीब डेढ़ मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

तटरक्षक बल और नौसेना के पोतों को किया गया तैनात

राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि तूफान के मद्देनजर पहली प्राथमिकता मछुआरों को बचाने की है। गुजरात तट के आसपास समुद्र से 12000 नौकाएं लौट आई हैं लेकिन 600 नौकाएं वापिस नहीं लौट पाई हैं । राज्य सरकार केंद्र सरकार के भी संपर्क में है। हर जरूरी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ National Disaster Response Force की 15 टीमें पहले से राज्य में हैं, 15 और बुलाई जा रही हैं। तटरक्षक बल और नौसेना के पोतों को भी तैनात किया गया है, जिन जिलों पर तूफान का असर संभावित है, उन्हें अलर्ट कर दिया गया है।

महा-तूफान का असर टी-20 मुकाबले पर पड़ सकता है

भारत और बांग्लादेश के बीच राजकोट में सात नवंबर को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले India vs Bangladesh T20 Match पर भी महा तूफान का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात पांच नवंबर की सुबह तक गंभीर होने के बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। चक्रवात महा सोमवार की सुबह अरब सागर के मध्य में स्थित था।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top