नई दिल्ली: गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड भी चुनावी मुहाने पर खड़ा हुआ है। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके मद्देनज़र विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं।
इसी क्रम में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, हल्द्वानी से जोगेंद रौतेला तो लालकुआं से मोहन बिष्ट को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
BJP releases a list of 9 candidates for Uttarakhand Assembly elections; fields former CM BC Khanduri’s daughter Ritu Bhushan Khanduri from Kotdwar pic.twitter.com/l5tJ3NlrXv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 26, 2022
उत्तराखंड में 25 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी होगी। स्क्रूटनी 29 जनवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी होगी। 14 फरवरी को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी।