दिल्ली मेट्रो में आज फिर आई खराबी,यात्री रहे परेशान

ER.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) मेट्रो (Metro) की रेड (Red) लाइन (Line) पर आज सुबह से मेट्रो (Metro) ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बताया जाता है कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण मेट्रो (Metro) सेवाओं में देरी हो रही है।

ताजा जानकारी मिलने तक तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) मेट्रो (Metro) की ‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल से जोड़ती है। हालांकि अन्य रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य है।

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली (Delhi) मेट्रो (Metro) रेल निगम (DMRC) ने ट्वीट कर यात्रियों को ‘रेड लाइन’ पर मेट्रो सेवा में विलंब की जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा, ‘रेड लाइन पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब हो रहा है।

अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’ डीएमआरसी ने आगे कहा, ‘सुधार कार्य प्रगति पर है। नियमित सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।’

इस महीने कई बार मेट्रो में आई तकनीकी खराबी

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों कई बार दिल्ली मेट्रो की सेवा तकनीकी खामियों के चलते प्रभावित हुई है। आज यह दिक्कत सुबह ऐसे समय में हुई जब दफ्तर या अपने अन्य कार्य से घर से बाहर निकलने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे समय में मेट्रो सेवाओं में देरी से यात्रियों को परेशानी होती है और मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो जाती है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top