ट्रांजिट रिमांड पर UP लाया जाएगा विकास दुबे

vikash-dubey-up-File-image.jpg44.jpg

कानपुर (Kanpur) शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास (Vikas) दुबे (Dubey) को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास (Vikas) दुबे (Dubey) ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया.

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास (Vikas) दुबे (Dubey) की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.बताया जा रहा है कि विकास (Vikas) दुबे (Dubey) ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी.

इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस (Police) ने आरोपी विकास (Vikas) दुबे (Dubey) को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है.

एनकाउंटर के डर से बताता रहा अपनी पहचान

विकास (Vikas) दुबे (Dubey) के दो साथियों का आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. इस एनकाउंटर के थोड़ी देर बाद ही विकास (Vikas) दुबे (Dubey) ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया. इंदौर के डीआईजी के मुताबिक, सरेंडर के दौरान वह चिल्लाता रहा कि मैं विकास (Vikas) दुबे (Dubey) हूं, कानपुर वाला, पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है.

मां बोली- हर साल जाता था महाकाल 

विकास (Vikas) दुबे (Dubey) की गिरफ्तारी के बाद मां सरला ने कहा कि विकास का ससुराल मध्य प्रदेश में है और वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाता था।

विकास (Vikas) को महाकाल बाबा ने ही बचाया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहती हूं, सरकार को जो उचित लगता है वो कर रही है।

पुलिस की थ्योरी में फूल बेचने वाला आया सामने 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन के डीएम आशीष सिंह का कहना है कि आज सुबह 7.30 और 8 बजे के बीच एक संदिग्ध शख्स को महाकाल मंदिर परिसर में देखा गया।

उसने मंदिर के दर्शन को लेकर एक दुकानदार सुरेश से जानकारी ली थी और पूजा के सामान को खरीदा। सामान खरीदते समय जैसे ही विकास ने मास्क उतारा दुकानदार को कुद शक हुआ। इसके बाद दुकानदार ने गार्ड को बताया। प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में गया।

कैंपस के अंदर विकास दुबे को पकड़ा गया, विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया। पुलिस का शिकंजा कसता देख विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top