दिल्ली में चार-पांच दिन और जारी रहेगा सर्द हवा का दौर

IMG_20230203_075023.jpg

नई दिल्ली: जनवरी में शीत लहर झेल चुके दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही सर्दी से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी बीच-बीच में नौ फरवरी तक 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा का दौर जारी रहेगा।

सर्द हवा सुबह व शाम को ही परेशान करेगी, दोपहर में लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड का दौर खत्म होने वाला है। फरवरी के अंत तक एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन वह मजबूत नहीं होने के कारण उनका असर ज्यादा नहीं होगा।

दिल्ली में बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी तेज धूप के साथ हवा चलती रही। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले में मामूली गिरावट देखने को मिली। धूप निकलने के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को रिज व लोदी रोड में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी को भी 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद सात से नौ फरवरी तक ऐसे ही हवा चलेगी। वहीं, छह फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top