दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड का कहर जारी

DELHI-1.jpg

नई दिल्ली: देश की राजधानी में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। देश की राजधानी में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ने लगी है। इसी के साथ आज कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली (Delhi) में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाएं ठंड बढ़ने का अहसास दिला रही हैं।

यूपी के कई हिस्सों में कोहरा औसत से ज्यादा रहने का अनुमान भी जताया गया है साथ ही ठंड भी बढ़ने के आसार है। दरअसल पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। नतीजतन आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी ने ठंड काफी बढ़ा दी है। जिस वजह से कुछ पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम में कुछ ज्‍यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की गुंजाइश जताई है। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top