सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और शूटर अरेस्ट

sidhu-1.jpg

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। माना जाता है कि यह व्यक्ति उस ग्रुप का हिस्सा था जिसने पंजाब के गायक-राजनेता पर गोली चलाई थी। राज्य के मानसा जिले में 29 मई को 28 वर्षीय रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी ने अपने पहले आधिकारिक बयान में कहा कि 29 मई की शाम 4.30 बजे अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मूसेवाला घर से निकले थे, जिस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

कांबले उर्फ महाकाल की बुधवार को हुई गिरफ्तारी

मूसेवाला की हत्या के मामले में एक अन्य संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि कांबले और एक अन्य संदिग्ध संतोष जाधव दोनों मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त थे और साजिश के बारे में इन्हें भी पता था। कांबले और जाधव पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जाधव की पहचान हत्याकांड में शामिल शूटर के रूप में की गई है।

कांबले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य

महाराष्ट्र के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि कांबले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। उन्होंने मुंबई में कहा, ”कांबले और जाधव मूसेवाला हत्याकांड में शामिल थे। दोनों को साजिश के बारे में जानकारी थी। जांच के दौरान सामने आया है कि कांबले लॉरेस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।”

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top