20 मार्च को भाजपा के सभी विधायकों को देहरादून बुलाया गया

IMG_20220319_120006.jpg

देहरादून: उत्तराखंड (Uttrakhand) में मुख्यमंत्री के ऐलान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 47 सीट जीती है लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नए मुख्या की तलाश शुरू हो गई है। होली के त्योहार के वजह से भाजपा टीम मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं कर पाई लेकिन उसके तुरंत बाद ऐसा होने जा रहा है।

भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। इसकों लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी। विधायकों के बुलावे के बाद कहा जा रहा है कि रविवार को भाजपा की विधानमंडल की बैठक हो सकती है।

भाजपा उत्तराखंड में सरकार गठन के बाद प्लान लोकसभा 2024 को फ्लोर पर उतारने वाली है। शपथ समारोह को भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया जाएगा जबकि प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top