गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

shrikanttyagi.jpg

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) स्थित ग्रैंड ओमेक्स (Omaxe) सोसाइटी (Society) में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत (Shrikant) त्यागी (Tyagi) गिरफ्तार कर लिया गया है।

त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ (STF) की कई टीमें लगाई गईं थी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया गया है।

श्रीकांत त्यागी को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज- 2 के थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी त्यागी की पत्नी से रविवार को भी पूछताछ हुई थी। वहीं सोमवार को उसके अवैध निर्माण पर भी एक्शन हुआ है।

बीजेपी सांसद का बयान

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सांसद महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया था और हमारी मातृशक्ति विश्वास कर सकती है कि जब भी कोई संकट आएगा।

हमारे मुख्यमंत्री और शासन- प्रशासन साथ खड़ा है। महेश शर्मा ने बताया कि एक घंटे पहले ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से बात की थी।उन्होंने भी विश्वास दिलाया था कि जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

फ्लैट के अवैध हिस्से पर चला चुका है प्रशासन का बुलडोजर

महिला से बदसलूकी करने वाले त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार भी सख्त हो गई है। श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अवैध हिस्से पर प्रशासन बुलडोजर चला चुका है। इसके अलावा त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

वहीं इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, भंगेल में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के 70 दुकानों पर जीएसटी की टीम ने रेड मारी है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top