दिल्ली-NCR में बादल, देश के अधिकतर हिस्सों में लू से राहत

delhi.jpg

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदा बांदी की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह 8 आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। समय-समय पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार के अभाव में दिल्ली के लोगों को अप्रैल के महीने में तीन बार लू चलने के दौर का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में गरज / बिजली के साथ काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो से चार मई के बीच धूल भरी आंधी या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top