देश भर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश

Rain.jpg

नई दिल्‍ली: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। भारी बारिश से कई राज्यों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात भी बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के बाद यहां लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य में गंगा, यमुना, चंबल, बेतवा और केन सहित कई नदियां उफान पर हैं और इनके जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

यहां कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अब तक हजारों लोग बाढ़ राहत शिविरों में शरण ले चुके हैं। क्योंकि, बाढ़ से प्रयागराज के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। गांव के लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फसलों को भी हुआ नुकसान

देश भर में जुलाई में शुरू हुई तेज बारिश के कारण रोपे गए क्षेत्रों में पानी भर जाने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। बारिश का पानी खेतों में जमने की वजह से काफी फसलें सड़ गई। उत्पादन में गिरावट के कारण किसानों को भी नुकसान हुआ। बारिश ने खेतों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top