सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में हुईं भर्ती

sonia-gandhi.jpg

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया (Sonia) गांधी (Gandhi) को आज दिल्ली (Delhi) के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें पिछले दिनों कोरोना हुआ था। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी है।

उनके मुताबिक सोनिया की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। अब तक दो बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो पिछले करीब 10 दिनों से बीमार हैं।

बता दें कि उन्हें 2 जून को कोरोना हुआ था। उस वक्त भी सुरजेवाला ने ही उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी थी। कोरोना से संक्रमति होने के बाद उन्हें हल्का बुखार था। साथ ही उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

प्रियंका गांधी को भी हुआ था कोरोना

पिछले दिनों देश में बढ़ते कोरोना केस के बीच कांग्रेस के कई नेता वायरस की चपेट में आ गए थे। अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रियंका को संक्रमण के हल्के लक्षण थे। उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट किया था।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top