अपने ज़माने की प्रख्यात अदाकारा निम्मी के निधन पर सारा बॉलीवुड दे रहा है श्रद्धांजलि

Nimmi.png

सिनेमा जगत: मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का बुधवार की शाम मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनकी भतीजी ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह लगातार अस्पताल जा रही थीं। निम्मी का अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर बाद किया जाएगा।

1950 और 60 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस जन्म के समय नाम नवाब बानो था। राजपूर ने उन्हें स्क्रीन नाम दिया- निम्मी। निम्मी पहली बार स्क्रीन पर फिल्म बरसात में साल 1949 में दिखी थीं। निम्मी ने कई सालों तक राजकपूर, देवानंद और दिलीप कुमार के साथ काम किया। साल 1952 में महबूब की बड़े बजट की फिल्म आन में खास भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा ने भी ने काम किया। निम्मी की शादी लेखक अली राजा के साथ हुई, जो साल 2007 में चल बसे। निम्मी सांस की तकलीफ से गुजर रही थीं और उन्हें जुहू के घर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपना याददाश्त भी खो दिया था। फिल्म निर्मात महेश भट्ट ने ट्वीटर पर उनके निधन को लेकर शोक व्यक्त किया।

राज कपूर ने किया था रोल ऑफर

निम्मी को राज कपूर की पहली खोज माना जाता है। राज कपूर ने फिल्म ‘बरसात’ में उन्हें पहला रोल दिया था। फिल्म हिट होने के बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की झड़ी लग गई। निम्मी आरके फैमिली के काफी करीब थीं। ऐक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ऋषि ने किया ट्वीट

ऋषि ने ट्वीट किया, RIP। थैंक यू निम्मी आंटी उन सभी आशीर्वाद और प्यार के लिए जो आपने ‘बॉबी’ के प्रिमियर रिलीज पर दिए थे। आप आरके फैमिली का हिस्सा थीं। ‘बरसात’ आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।

इन फिल्मों के लिए किया जाता है याद

निम्‍मी को ‘उड़न खटोला’, ‘आन’, ‘भाई-भाई’, ‘मेरे महबूब’ और ‘पूजा के फूल’ में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top